विकास यात्रा में लगातार मिल रही है विकास कार्यो की सौगात

विकास यात्रा में लगातार विकास कार्यो  की सौगात दी जा रही है। बुधवार को ज़िले की सातों विधान सभाओं में विकास यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा 81 ग्रामों में पहुँची। जनप्रतिनिधियों द्वारा यहाँ लगभग 1949.49  लाख रूपए के विकास कार्यों का  लोकार्पण,  शिलान्यास, भूमिपूजन किया गया।

जिसमें विधानसभा क्षेत्र धार में 192.71 लाख रुपए, बदनावर में 317.01 लाख रुपए, सरदारपुर में 306.91 लाख रुपए, कुक्षी में 211 .05 लाख रुपए, गंधवानी में 644.37 लाख रुपए, मनावर में 227.53 लाख रुपए तथा विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी में 49 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास /भूमिपूजन किया गया।

विकास यात्रा के दौरान विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजीव यादव ने ग्राम अचाना एवं मुण्डाना में जल जीवन मिशन  अंतर्गत नल जल योजना की एक करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से निर्मित टँकी का लोकार्पण किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारसिंह मेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गंधवानी के ग्राम धावड़दा में आयोजित कार्यक्रम में नामांतरण उपरांत रिकार्ड उद्यतन खसरा नकल वितरण किया।

सरदारपुर विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल ने विकासयात्रा के दौरान सरदारपुर के ग्राम सुल्तानपुर में सात लाख रुपए की लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया।

विकासयात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने मनावर के ग्राम वायल में  जल जीवन मिशन  अंतर्गत नल जल योजना का लोकार्पण किया। निसरपुर के ग्राम पिपल्या में  नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुनेड़ी में  जल जीवन के अंतर्गत  बनी जल प्रदाय टँकी का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निसरपुर के ग्राम पिपल्या में हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा गृह प्रवेश करवाया गया।

उमरबन के ग्राम मलगांव, सरदारपुर के ग्राम मोरगांव और मिण्डा में आयुष विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

निसरपुर के ग्राम खेड़ा में जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिंडा में एनवीडीए विभाग की ओर से नर्मदा,झाबुआ, पेटलावद ,थांदला ,सरदारपुर माइक्रो उद्ववहन सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। निसरपुर के ग्राम खंडवा में जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यो व कचरा वाहन का लोकार्पण किया।

शेयर करें

Leave a Comment